स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
जनपद के लोदीपुर क्षेत्र, थाना रोजा में True value के निकट सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम और थाना रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments