स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 14 मार्च 2026 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा संख्या 98/2026 धारा 75/351(3) बीएनएस तथा 9M/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि अभियुक्त ने वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने 15 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर आर्य नगर कॉलोनी चिनौर निवासी सत्यवीर सिंह (53 वर्ष) को चिनौर तिराहे स्थित अवंती बाई पार्क के पास से लगभग 3 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणजीत बहादुर सिंह, महिला उपनिरीक्षक साक्षी चौधरी और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments