स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। थाना कलान पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को ग्राम रोहननगला निवासी संगेश पुत्र तहसीलदार वर्मा ने थाना कलान में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसी गांव के मनोज पुत्र रामासरे वर्मा (21) ने उसकी बहन को आत्महत्या के लिए उकसाया। आरोप है कि युवती ने 8 फरवरी 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में थाना कलान में मुकदमा संख्या 046/26 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में 6 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कलान पुलिस टीम ने मनोज कुमार को गोकरन सिंह इंटर कॉलेज के पास ग्राम सथरा धर्मपुर तिराहे के निकट पाकड़ के पेड़ के नीचे से करीब 10:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक बाबू शर्मा, उपनिरीक्षक वाहिद खां और कांस्टेबल प्रतीक शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments