ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राम नवमी के पावन अवसर पर मां चंद्रिका देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही हजारों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर रहे हैं।
मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भीड़ को देखते हुए बीकेटी थाना पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए पुलिसकर्मी लगातार भीड़ को नियंत्रित कर श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने में जुटे हुए हैं।
भारी भीड़ के बावजूद पुलिस की सक्रियता से व्यवस्था बनाए रखने में सफलता मिल रही है। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना न हो।
श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है, वहीं पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा और व्यवस्थागत इंतजामों की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments