Breaking News

सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए गए निर्देश

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

Shahjahanpur। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल गश्त की गई।

यह गश्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सदर बाजार एवं महिला थाना पुलिस बल के साथ संपन्न हुई।

गश्त के दौरान मुख्य बाजार, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र, व्यस्त मार्ग, बैंक एवं एटीएम परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की निरंतर निगरानी पर विशेष बल दिया।

इस दौरान पुलिस टीम को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतर्क नजर रखने, बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और त्योहारों के दौरान बीट स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना देने की अपील की।

पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में आमजन के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Post a Comment

0 Comments