स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Shahjahanpur। जिलाधिकारी Dharmendra Pratap Singh की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पंचायती राज, जीरो पावर्टी, गौशाला एवं चारा उत्पादन, अन्नपूर्णा भवन, आंगनवाड़ी निर्माण, खेल मैदान/जिम, एमडीएम शेड, ग्राम एवं स्कूल मार्गों की स्थिति, नए गौशालाओं के निर्माण स्थल चयन, जनसहभागिता भुगतान, कर्मचारियों की उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना एवं भुगतान जैसे विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए कि जर्जर सामुदायिक शौचालयों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। जिन परिवारों ने दो माह का ओएसआर जमा किया है, उन्हें दो बाल्टी वितरित की जाए। साथ ही लंबित शौचालय आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने तथा केयरटेकर व पंचायत सहायकों के मानदेय का समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निराश्रित गोवंश के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोवंश को गौशालाओं में सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गोवंश के कारण किसी दुर्घटना की सूचना मिलती है तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही जनसहभागिता के अंतर्गत जिन लोगों को गोवंश सौंपे गए हैं, उनके नाम पंचायत घरों में वॉल पेंटिंग के माध्यम से अंकित किए जाने और शिकायत नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
नगर निगम की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments