Breaking News

पयागपुर-इकौना रोड पर भीषण हादसा, बाइक-बोलेरो टक्कर में दो युवक गंभीर घायल

 

ब्यूरो चीफ: शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️

बहराइच। जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र में पयागपुर-इकौना रोड पर अरुण मेमोरियल स्कूल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान हसुवापारा गांव निवासी दुर्गेश कुमार पांडे और हर्षित कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि बोलेरो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो (नंबर DL1LAF7147) सहित चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है और मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments