ब्यूरो रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️
सीतापुर। जनपद के सकरन क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय क्योंटाना हरीपुर में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तलत फातिमा ने अपने संबोधन में कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
सहायक अध्यापक अतुल प्रताप ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय ही छात्रों की मजबूत नींव तैयार करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की रुचि और क्षमता के अनुसार शिक्षण कार्य करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान देशराज यादव ने विजयी छात्रों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के अंत में कक्षा उत्तीर्ण कर आगे बढ़ रहे विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षामित्र के.के. कुशवाह ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, ग्राम पंचायत शिक्षा समिति के सदस्य, अभिभावक, शिक्षकगण एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments