स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Shahjahanpur। आगामी ईद-उल-फितर के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज नगर क्षेत्र स्थित ईदगाहों एवं मस्जिदों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विशेष रूप से साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने और चूना छिड़काव कराने के निर्देश दिए, ताकि त्योहार के दौरान स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
अधिकारियों ने कहा कि ईद की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त, संयुक्त नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त सहित मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे।
श्रेणी
शाहजहांपुर


