स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर, 24 मार्च:
जनपद में जीएसटी फ्रॉड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रोजा पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और गैंगस्टर सेल की संयुक्त टीम ने फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर करीब 2 करोड़ रुपये की कर चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी पंकज कुमार यादव को मोहम्मदी रोड स्थित जीएसटी कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह के साथ मिलकर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को नौकरी का झांसा देता था और उनके आधार, पैन व अन्य दस्तावेज लेकर फर्जी जीएसटी फर्म रजिस्टर कराता था।
इन फर्जी फर्मों के जरिए कूटरचित ई-वे बिल और बिल्टी तैयार कर विभिन्न जनपदों से स्क्रैप खरीदकर मुजफ्फरनगर में बेचते थे और फर्जी लेन-देन दिखाकर कर चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल, एक टैबलेट और 2600 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फर्जी सिम और ईमेल आईडी बनाकर कई जीएसटी फर्मों के रिटर्न दाखिल करता था और आईटीसी क्रेडिट का गलत लाभ दिलाता था। इस मामले में अन्य जनपदों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments