Breaking News

थाना खुदागंज पुलिस को मिली कामयाबी अप्राकृतिक कृत्य व धमकी के प्रकरण में 02 बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर सौरभ दीक्षित द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खुदागंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-93/2026 धारा 140(4)/351(3) बीएनएस, 3/4(2) पॉक्सो एक्ट एवं 67(B) आईटी एक्ट से संबंधित 02 बाल अपचारियों को दिनांक 23.04.2026 को समय करीब 11:50 बजे अभिरक्षा में लिया गया। उक्त बाल अपचारियों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 22.04.2026 को वादी पक्ष द्वारा थाना खुदागंज पर एक लिखित तहरीर प्रस्तुत की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि वादी के भाई के साथ बाल अपचारियों द्वारा अप्राकृतिक कृत्य किया गया तथा घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वीडियो सार्वजनिक करने की बात कही गई।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना खुदागंज पर मु0अ0सं0-93/2026 धारा 140(4)/351(3) बीएनएस, 3/4(2) पॉक्सो एक्ट एवं 67(B) आईटी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवेचना के क्रम में संकलित साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 23.04.2026 को 02 बाल अपचारियों को कमलापुर पुलिया मंदिर के पास चिरचिरा जाने वाले मार्ग से अभिरक्षा में लिया गया।

अभिरक्षा में लिए गए बाल अपचारियों को नियमानुसार थाना स्थानीय के शिशु गृह में रखा गया तथा उनके साथ किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित किया गया। तत्पश्चात आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करते हुए बाल अपचारियों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड, शाहजहाँपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

विवरण अभियोग जिनमें गिरफ्तारी की गई

मु0अ0सं0-93/26 धारा 140(4)/351(3) बीएनएस, 3/4(2) पॉक्सो एक्ट एवं 67(B) IT ACT, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर।

अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम का विवरण

  1. प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर
  2. उ0नि0 राजेन्द्र सिंह, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर
  3. उ0नि0 शिव मोहन, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर
  4. का0 2655 राहुल कुमार, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर
  5. का0 1228 विपिन कुमार, थाना खुदागंज, जनपद शाहजहाँपुर

Post a Comment

0 Comments