[ पुलिस बड़ी कार्रवाई / तिलहर ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में थाना तिलहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीलीभीत का शातिर अपराधी भी दबोचा: गिरफ्तार अभियुक्तों में
राकेश अवस्थी निवासी पीलीभीत शामिल है, जिसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट सहित पीलीभीत व शाहजहाँपुर के विभिन्न थानों में करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। उसे नगरिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
इन स्थानों पर हुई गिरफ्तारी: पुलिस टीम ने डभौरा फाटक के पास से शैलेन्द्र और संजीत को भोर करीब 04:45 बजे दबोचा। वहीं, बाईपास चौराहा अंडरपास से अर्पित और सरयू पुलिया के पास से मो0 जावेद (निवासी पीलीभीत) को पुलिस हिरासत में लिया गया। यह सभी अभियुक्त पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में वांछित थे।
प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल, उ0नि0 मो0 मारूफ, हरकिशोर मौर्य, रमेश कुमार वर्मा, हे0का0 मो0 अहसान, हरिओम सिंह, का0 जितेन्द्र, अनिल व निखिल कुमार।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments