[ पुलिस एक्शन / शाहजहाँपुर ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत तिलहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग गंभीर अपराधों (BNS की विभिन्न धाराओं) में संलिप्त कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुकदमा संख्या 181/26: ग्राम धनेला के पास से घेराबंदी कर 07 अभियुक्तों (अजीम, साहिद, तारीफ, अनीश, तसलीम, शरीफ और जाफर) को दबोचा गया। इनके पास से वारदात में प्रयुक्त 02 हथौड़ी, 01 लोहे का पाइप और 03 लकड़ी के डंडे बरामद हुए हैं।
मुकदमा संख्या 177/26: गुलचम्पा नहर की पटरी से 02 अभियुक्तों (अभिराज सिंह और यश गंगवार) को गिरफ्तार किया गया।
अपराधिक इतिहास: गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद अनीश और अभिराज सिंह का पूर्व का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। अनीश पर पशु क्रूरता अधिनियम और अभिराज पर मारपीट व जानबूझकर संपत्ति को नुकसान पहुँचाने जैसे मामले पहले से दर्ज हैं। सर्विलांस और मुखबिर की सटीक सूचना ने इन गिरफ्तारियों में अहम भूमिका निभाई।
तिलहर पुलिस की इस व्यापक कार्यवाही से क्षेत्र के अपराधियों में भय का माहौल है। "सच की आवाज वेब न्यूज" पुलिस की इस सक्रियता और कानून व्यवस्था के प्रति उनकी कटिबद्धता की सराहना करता है।
"अपराध पर वार, पुलिस तैयार - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments