पुलिस लाइन शाहजहांपुर में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 15 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। परामर्श प्रक्रिया के दौरान एक दम्पत्ति को आपसी सहमति के बाद पुनः साथ रहने के लिए राजी कर सकुशल विदा किया गया।
थाना कटरा क्षेत्र के एक दम्पत्ति, जिनका विवाह लगभग पांच वर्ष पूर्व हुआ था, के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। आवेदिका पिछले एक माह से अपने मायके में रह रही थी। उसने आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन गाली-गलौज करता है और छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता है।
मामले में दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाकर उनकी आपसी बातचीत कराई गई और उन्हें समझाया-बुझाया गया। परामर्श के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने के लिए तैयार हो गए और समझौता कर लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र उपनिरीक्षक मधु यादव, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, बबीता तथा आरक्षी साकेत कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments