ब्यूरो रिपोर्ट: आशीष कुमार, लखनऊ
लखनऊ: सरोजनीनगर परिवार से सीधा संवाद स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से माननीय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा चलाए जा रहे लोकप्रिय कार्यक्रम “आपका विधायक – आपके द्वार” की अगली कड़ी कल आयोजित होने जा रही है।
कल, दिनांक 5 अप्रैल 2026 को खुशहालगंज मंडल के ग्राम पंचायत प्यारेपुर (मजरा दिघिया) में इस अभियान के अंतर्गत 162वाँ जनसुनवाई शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुना जाएगा और मौके पर ही उनके समाधान के प्रयास किए जाएंगे।
जनसुनवाई के साथ-साथ जनकल्याण की भावना को ध्यान में रखते हुए, यहाँ एक विशाल स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। हेल्थ केयर ट्रस्ट एवं Tender Palm Super Speciality Hospital के विशेष सहयोग से क्षेत्रवासियों के लिए निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जहाँ अनुभवी डॉक्टरों द्वारा आँखों की जाँच व परामर्श दिया जाएगा।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की विशेष पहल ‘गाँव की शान’ के तहत शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण बच्चों को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 4 मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल एवं घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा प्यारेपुर और आसपास के क्षेत्र के सभी निवासियों से अपील की गई है कि वे इस जनसुनवाई एवं स्वास्थ्य शिविर में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएं और सरकार की जनोपयोगी योजनाओं व सुविधाओं का लाभ उठाएं।
#ApkaVidhayakApkeDwar #RajeshwarForSarojiniNagar #LucknowNews #PublicService #SarojiniNagar #SachKiAwaz
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments