शाहजहाँपुर, 17 अप्रैल 2026।
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का जनपद शाहजहाँपुर का दौरा 17 एवं 18 अप्रैल को प्रस्तावित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 17 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे लखनऊ से स्टाफ कार द्वारा प्रस्थान कर सीतापुर होते हुए सायं 5:00 बजे शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। यहां वे गन्ना शोध परिषद स्थित अतिथि गृह में ठहरेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
18 अप्रैल को मंत्री स्थानीय कार्यक्रमों एवं भ्रमण में भाग लेने के उपरांत रात्रि 9:20 बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस (संख्या 12392) से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments