शाहजहाँपुर। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी के आदेशानुसार जनपद में कीटनाशी प्रतिष्ठानों पर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत उप जिलाधिकारी शाहजहाँपुर, जिला कृषि अधिकारी एवं जिला कृषि रक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम ने विभिन्न तहसीलों में निरीक्षण किया।
दिनांक 25 अप्रैल 2026 को गठित दो निरीक्षण टीमों द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 18 कीटनाशी प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 11 कीटनाशी नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पुवायां तहसील में 07 कीटनाशी प्रतिष्ठान बंद पाए गए। इन प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो उनके विरुद्ध कीटनाशी अधिनियम 1968 एवं नियमावली 1971 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त 03 कीटनाशी प्रतिष्ठानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर चेतावनी जारी की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशी उपलब्ध कराने और अवैध/अनियमित बिक्री पर रोक लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments