ब्यूरो रिपोर्ट दर्शन गुप्ता, लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ में वेब शो ‘मामला लीगल है’ सीजन 2 के प्रमोशन के लिए कलाकारों की टीम पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत कर शो की खासियत साझा की।
इस दौरान रवि किशन और अनंत जोशी ने अपने शो को लेकर उत्साह जताया।
अनंत जोशी ने बताया कि शो की टीम आपसी तालमेल और बेहतरीन कोऑर्डिनेशन के साथ काम करती है, जिसका असर स्क्रीन पर भी साफ नजर आता है।
वहीं रवि किशन ने कहा कि ‘मामला लीगल है’ सीजन 2 सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और इसे पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है। उन्होंने दर्शकों से इस शो को देखने की अपील भी की।
प्रमोशन के दौरान कलाकारों का अंदाज काफी सहज और मजेदार रहा, जिससे मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments