जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, प्रगणकों के प्रशिक्षण पर जोर

 

ब्यूरो रिपोर्ट कौशल किशोर लखनऊ ✍️

लखनऊ। लखनऊ में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी विशाख जी ने की, जिसमें जनगणना कार्यों की प्रगति एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिले में प्रगणना ब्लॉकों के निर्धारण की स्थिति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 15 अप्रैल से 1 मई तक प्रगणकों का प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए उपजिलाधिकारी (SDM) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

Previous Post Next Post