शाहजहांपुर, 05 अप्रैल।
जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के अंतर्गत चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रशिक्षण दिए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण को तीन चरणों में संपन्न कराने के निर्देश दिए, जिसके अंतर्गत प्रथम चरण 15 से 17 अप्रैल, द्वितीय चरण 20 से 22 अप्रैल तथा तृतीय चरण 23 से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित समयावधि में शत-प्रतिशत प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनगणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही प्रशिक्षण स्थलों का शीघ्र चयन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मास्टर ट्रेनर के माध्यम से चार्ज स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, जिससे जनगणना कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments