स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 27 अप्रैल।
जनपद में जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को कुल 20 शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है।
विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं शिकायतकर्ता के पास पहुंचकर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर समाधान कर रहे हैं। प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी को कम से कम दो स्थानों पर मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिनांक 27 अप्रैल 2026 को चलाए गए अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों में प्राप्त शिकायतों में से कुल 20 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।
इस पहल के तहत शिकायतकर्ता को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार थाने अथवा उच्चाधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शाहजहाँपुर पुलिस स्वयं शिकायतकर्ता के घर या संबंधित स्थान पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत, फीडबैक और स्थलीय निरीक्षण के आधार पर शिकायत का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित कर रही है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस अभियान से न केवल शिकायतों का बेहतर और त्वरित निस्तारण हो रहा है, बल्कि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

