Breaking News

कृष्णानगर पुलिस की बड़ी सफलता: 25 हजार का इनामी कुलदीप यादव गिरफ्तार, 8 लाख की ज्वेलरी और नगदी बरामद

 

 

[ क्राइम रिपोर्ट / लखनऊ ]

जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

कृष्णानगर, लखनऊ | 14 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज़ - EXCLUSIVE

खनऊ पुलिस कमिश्नरेट के थाना कृष्णानगर और सर्विलांस सेल (दक्षिणी जोन) की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चोरी और लूट की कई वारदातों में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी कुलदीप यादव को केसरी खेड़ा रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

बरामदगी का ब्यौरा: पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से करीब 8 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इसमें 04 कंगन, 04 अंगूठी, हार, मंगलसूत्र, झुमकी, नथनी और नगदी शामिल है। यह बरामदगी थाना कृष्णानगर में दर्ज चोरी के कई मुकदमों के खुलासे की कड़ी है।

अपराधिक इतिहास: गिरफ्तार अभियुक्त कुलदीप यादव शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध लखनऊ के कृष्णानगर और पीजीआई थानों में 07 गंभीर अभियोग पंजीकृत हैं। हाल ही में इस गिरोह के अन्य सदस्यों शुभम सोनी और विपिन को मुठभेड़ के बाद जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस टीम की सराहना: डीसीपी दक्षिणी के कुशल निर्देशन में कृष्णानगर पुलिस ने टेक्निकल साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। शातिर अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगने की उम्मीद है।

"अपराध पर अंकुश, जनता को न्याय - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"

Post a Comment

0 Comments