Breaking News

“थाना निगोही पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस 315 बोर सहित किया गया गिरफ्तार”


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

 पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर  के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर  के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना निगोही पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

संक्षिप्त विवरण –
दिनांक 05.03.2026 को वादी द्वारा थाना निगोही पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 160/2026 धारा 299 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में अभियुक्त द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करने हेतु आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (फेसबुक) पर अपलोड किया गया था।

दिनांक 05.04.2026 को उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त साहिल उर्फ शाहिद पुत्र आजिद निवासी ग्राम चौढेरा-चौढेरी, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम ऐठापुर नकटिया तिराहे से समय करीब 20:23 बजे गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर एवं 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।

बरामदगी के आधार पर थाना निगोही पर मु0अ0सं0 161/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
साहिल उर्फ शाहिद पुत्र आजिद, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी ग्राम चौढेरा-चौढेरी, थाना निगोही, जनपद शाहजहाँपुर।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान –
दिनांक 05.04.2026, समय 20:23 बजे, ग्राम ऐठापुर नकटिया तिराहा।

पंजीकृत अभियोग –

  • मु0अ0सं0 160/2026 धारा 299 बीएनएस
  • मु0अ0सं0 161/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

बरामदगी –

  • 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर
  • 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
  • 01 मोबाइल (वीवो V-40)

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

  • उ0नि0 ऋषिपाल सिंह
  • उ0नि0 विनोद कुमार
  • का0 2830 अश्वनी कुमार
  • का0 2139 विनीत कुमार

जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments