शाहजहाँपुर, 17 अप्रैल 2026। थाना तिलहर पुलिस ने रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि निगोही की ओर से तिलहर की तरफ एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में आ रहे हैं। सूचना के आधार पर बख्तियारपुर गौटिया मोड़ के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई।
इसके बाद अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
बरामदगी
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना तिलहर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments