शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर वार्ड संख्या 44 में विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का नेतृत्व महापौर अर्चना वर्मा ने किया।
इस दौरान महापौर ने घर-घर जाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया तथा उनके अनुभव और सुझाव सुने। उन्होंने नागरिकों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वार्ड के सफाई कर्मियों एवं सफाई निरीक्षक को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। महापौर ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की नींव है और इसे जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें और शहर को साफ-सुथरा बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, सत्यं शर्मा, वैभव खन्ना, वेद प्रकाश मौर्य, दिवाकर मिश्रा, अनुज वर्मा, अनूप मौर्य सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
महापौर ने कहा कि स्वच्छता अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सतत प्रयास है, जिसमें जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments