जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत काकोरी पुलिस ने 34 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 45 लोगों का चालान कर कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों में खौफ का माहौल देखने को मिला।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है, लेकिन साथ ही शराब के ठेकों पर भी सख्त नियंत्रण और निगरानी की मांग उठाई है। कई लोगों का कहना है कि प्रदेश में शराबबंदी पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए, ताकि समाज में बढ़ती ऐसी समस्याओं पर स्थायी रोक लगाई जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments