उत्तर प्रदेश में 'लू' का अलर्ट: अगले 5 दिनों तक आग उगलेगा आसमान, 40°C के पार पहुंचा पारा

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ | 20 अप्रैल, 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और तपिश ने जनजीवन को बेहाल करना शुरू कर दिया है। निचले क्षोभ मंडल में आ रही गर्म हवाओं और आंतरिक महाराष्ट्र के ऊपर बने प्रतिचक्रवात के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40°C के आंकड़े को पार कर गया है।

मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 'उष्ण लहर' (लू) चलने की चेतावनी जारी की है। आज प्रयागराज, वाराणसी और बहराइच में आधिकारिक तौर पर 'लू' की स्थिति दर्ज की गई। वहीं बाराबंकी, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर एवं हरदोई में भीषण गर्मी के बीच तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।

"21 अप्रैल के बाद तापमान में और अधिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है, जिससे लू का प्रभाव और अधिक घातक हो सकता है।"

दिन के साथ-साथ अब रातें भी राहत नहीं देंगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान 'ऊष्ण रात्रि' की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने नागरिकों को धूप से बचने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

© सच की आवाज़ वेब न्यूज़ | उत्तर प्रदेश ब्यूरो
Previous Post Next Post