ब्यूरो रिपोर्ट राहुल कुमार, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी के आलमनगर स्थित मानस विहार सरीपुरा क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 30 मार्च से प्रारंभ हुआ, जो 5 अप्रैल को समापन के साथ पूर्ण होगा।
कार्यक्रम के आयोजक सुधाकर सिंह यादव हैं, जबकि कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक जगमोहन शास्त्री द्वारा किया जा रहा है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं और भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं।
समापन के दिन 5 अप्रैल को भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं और आमजन को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
यह आयोजन क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दे रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments