शाहजहाँपुर। अखिल भारतीय कश्यप महासभा एवं कश्यप राजपूत समाज समिति के तत्वावधान में 5 अप्रैल 2026 को महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महर्षि कश्यप वाटिका, हनुमत धाम (गेट नंबर-2) शाहजहाँपुर में संपन्न होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे पूजा एवं हवन के साथ होगी, जो 11 बजे तक चलेगा। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जो प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा।
आयोजकों द्वारा समाज के सभी भाई-बहनों, माताओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को कार्यक्रम में ससम्मान आमंत्रित किया गया है। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में जागरूकता एवं एकता को बढ़ावा दिया जाएगा।
जिला अध्यक्ष जगदीश चन्द्र कश्यप ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाने की अपील की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments