शाहजहाँपुर।
जनपद न्यायालय परिसर स्थित पश्चिमी गेट की कैन्टीन (चाय, नमकीन, मिठाई आदि) के संचालन हेतु वर्ष 2026-27 के लिए ठेका प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 08 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे तक मौहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
👉 ठेकेदार स्वयं ही कैन्टीन संचालन करेगा, किसी अन्य को नहीं सौंप सकता।
👉 कैन्टीन में साफ-सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य होगा।
👉 खाद्य पदार्थ खराब पाए जाने पर तत्काल नष्ट किए जा सकते हैं।
👉 न्यायालय कर्मचारियों को 15% की छूट देना अनिवार्य होगा।
👉 पान, गुटखा आदि की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
जिला जज या उनके द्वारा नामित अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।
👉 नियमों का उल्लंघन होने पर ठेका तत्काल निरस्त किया जा सकता है।
किसी भी विवाद या निविदा अस्वीकृति का अंतिम अधिकार जिला जज के पास सुरक्षित रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments