ब्यूरो रिपोर्ट — शशांक मिश्रा
दिनांक 18/042026
लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहटा गाँव में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में मौजूदा बीडीसी सदस्य आशीष यादव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब उनकी नई बाइक पैशन प्रो की सामने से आ रही एक कार हुंडई इयान गाड़ी नंबर UP 32 JW 8720से जोरदार टक्कर हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार आशीष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ बाइक पर मनीष रावत भी मौजूद थे, जिन्हें भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सरोजिनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष यादव को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक बृजेश पटेल (पुत्र ओमकार नाथ पटेल, निवासी मवई पंडियाना) को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक नशे की हालत में था, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई।
मृतक आशीष यादव बेहटा गाँव के वर्तमान बीडीसी सदस्य थे और समाजवादी पार्टी के सक्रिय व कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments