शाहजहाँपुर, 29 अप्रैल 2026।
थाना बण्डा पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वायरल पोस्ट का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पर एक युवक की अवैध तमंचे के साथ पोस्ट वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना बण्डा पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनीत कुमार अपनी टीम के साथ शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति-वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पूरनपुर रोड से लगभग 500 मीटर आगे ग्राम कुंवरपुररत्ती की ओर जाने वाले कच्चे मार्ग पर पहुंचे। वहां करबला से आगे घेराबंदी कर अभियुक्त अंशुमान पुत्र अजय निवासी ग्राम पसियापुर, थाना बण्डा, उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 28 अप्रैल 2026 को रात 11:15 बजे गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ, जिससे सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की पुष्टि हुई।
बरामदगी के आधार पर थाना बण्डा पर मु0अ0सं0 179/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। चूंकि अभियुक्त की आयु 21 वर्ष से कम है, इसलिए नियमानुसार उसे थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्राप्त सूचनाओं पर सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वायरल पोस्ट पर बण्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवक गिरफ्तार
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments