जनपद शाहजहाँपुर में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रामचन्द्र मिशन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है।
वादी श्री अफसार खां पुत्र इसरार खां निवासी ग्राम मिश्रीपुर की तहरीर पर थाना रामचन्द्र मिशन में मु0अ0सं0 54/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान दिनांक 02.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हरदोई चौराहे से सीतापुर रोड पर करीब 50 मीटर आगे से अभियुक्त हिमांशू शर्मा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में चोरी एवं अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें बरेली, सीतापुर एवं उधम सिंह नगर के थाने शामिल हैं।
अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथी कुलदीप चतुर्वेदी के साथ मिलकर दिनांक 14.03.2026 को मिश्रीपुर क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसे पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments