[ वन्यजीव सतर्कता / विशेष रिपोर्ट ]
ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर जनपद के विभिन्न वन रेंजों में वन्यजीवों, विशेषकर तेंदुओं की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। भांभर, बनकटवा और बरहवा रेंजों में वन विभाग की टीमें सुबह से लेकर देर रात तक सघन गश्त और पैदल ट्रैकिंग कर रही हैं। जमधरा नाले के पास तेंदुए के पगमार्क (पदचिह्न) मिलने की पुष्टि के बाद ग्रामीणों में सतर्कता और बढ़ा दी गई है।
वन विभाग का एक्शन प्लान:
• भांभर रेंज: सेमरहवा, नरिहवा और जोगिहवा में 5 किमी की पैदल ट्रैकिंग और छिहुली क्षेत्र में सघन गश्त।
• बनकटवा रेंज: स्कूलों में गोष्ठी आयोजित कर बच्चों को बचाव के तरीके सिखाए गए। पगमार्क मिलने के बाद निगरानी तेज।
• बरहवा रेंज: ई-रिक्शा, मेगाफोन और पम्पलेट के जरिए गांवों में मुनादी कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
पटाखे फोड़कर आबादी से दूर रखने की कोशिश: वन विभाग द्वारा शाम के समय संवेदनशील गांवों के पास पटाखे फोड़कर वन्यजीवों को रिहायशी इलाकों से दूर जंगल की ओर खदेड़ने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। विभाग ने फोहरी, ककरहवा, गढ़वा और नेवलगंज जैसे गांवों को विशेष निगरानी में रखा है।
प्रशासन का प्रयास है कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोका जा सके। "सच की आवाज वेब न्यूज" सभी ग्रामीणों से संयम और सतर्कता बरतने की अपील करता है।
"आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments