[ सनसनीखेज खुलासा / बलरामपुर ]
ब्यूरो चीफ: प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर पुलिस ने महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में हुई दो युवकों की 'संदिग्ध मौत' का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और सीडीआर (CDR) की मदद से साबित कर दिया कि वह सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी।
प्रेम प्रसंग और ब्लैकमेलिंग बनी वजह: पुलिस पूछताछ में मुख्य अभियुक्ता खुशबू वर्मा ने कुबूला कि मृतक छोटू उर्फ दीपचंद के साथ उसका शादी से पहले प्रेम प्रसंग था। शादी के बाद भी छोटू फोटो के नाम पर उसे ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे घर में तनाव था। इसी को खत्म करने के लिए खुशबू ने अपने पति और भाइयों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
साजिश और वारदात: योजना के तहत छोटू और उसके दोस्त मनोज को गांव के बाहर बुलाया गया। वहां खुशबू के पति अनिल और भाई अजय ने दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शवों को मोटरसाइकिल सहित नाले के पास फेंक दिया गया, ताकि मामला सड़क दुर्घटना लगे।
धाराओं में बदलाव: पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना की धारा 106(1) को हटाकर अब हत्या (103(1)), साजिश (61(2)) और साक्ष्य मिटाने (238) की संगीन धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस टीम की इस तत्परता की उच्चाधिकारियों ने सराहना की है।
"अपराध का होगा अंत, सच की होगी जीत - सच की आवाज़ वेब न्यूज़"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments