जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ: राजधानी के पश्चिम जोन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए काकोरी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जोन पश्चिम कमलेश दीक्षित के कुशल निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) काकोरी सकील अहमद के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया गया है। क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
काकोरी थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चन्द्र राठौर भारी पुलिस बल के साथ महत्वपूर्ण स्थानों, मार्गों और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और वस्तुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस की इस सक्रियता का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और अपराधियों के मन में खौफ पैदा करना है।
थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है ताकि आम जनमानस में सुरक्षा का भाव बना रहे और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
#LucknowPolice #KakoriNews #CrimeControl #UPPolice #LawAndOrder #ActionInLucknow #SachKiAwaz
शाहजहॉपुर
0 Comments