शाहजहाँपुर।
भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर समाजसेवी विनय अग्रवाल द्वारा खिरनी बाग रामलीला मैदान में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
समाजसेवी विनय अग्रवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही एक सशक्त और समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments