Breaking News

शाहजहाँपुर: कलान पुलिस की बड़ी कामयाबी; अगवा नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, बाल अपचारी को पुलिस ने लिया अभिरक्षा में


[ पुलिस सफलता / थाना कलान शाहजहाँपुर ]

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर | 22 अप्रैल, 2026 सच की आवाज वेब न्यूज - विशेष कवरेज

शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों और वांछितों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कलान पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस टीम ने करीब 9 दिनों से लापता एक 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बाल अपचारी को भी अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।

मामला और कड़ी धाराएं:
दिनांक 13 अप्रैल 2026 को थाना कलान में बालिका के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 21 अप्रैल को पीड़िता को बरामद किया। बयानों और शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर मुकदमे में धारा 87/65(1) BNS एवं 3/4(2)/5(ल)/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है।

विधिक प्रक्रिया का पालन: पकड़े गए बाल अपचारी को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप थाना स्थानीय के बाल मित्र कक्ष में रखा गया है। पुलिस टीम द्वारा उसे किशोर न्याय बोर्ड, शाहजहाँपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पूरी गोपनीयता और विधिक मर्यादा का पालन सुनिश्चित किया है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 रामकुमार: थाना कलान
हे0का0 आजद निषाद: थाना कलान
का0 प्रतीक: थाना कलान

कलान पुलिस की इस तत्परता और बालिका की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली है। "सच की आवाज वेब न्यूज" समाज की सुरक्षा के प्रति पुलिस के इस कर्तव्यनिष्ठ रवैये की सराहना करता है।

"न्याय के प्रति संकल्पित, सत्य की आवाज - सच की आवाज वेब न्यूज"

Post a Comment

0 Comments