[ जन-समस्या / मेडिकल कॉलेज शाहजहाँपुर ]
स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच शाहजहाँपुर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। अस्पताल परिसर में लगे वाटर कूलर महज शो-पीस बनकर रह गए हैं। तीमारदारों का आरोप है कि मशीन से पानी सिर्फ टपक-टपक कर निकल रहा है, जिसके कारण घंटों लाइन में लगने के बाद भी प्यास बुझाना नामुमकिन हो रहा है। गर्मी के इस मौसम में अस्पताल प्रशासन की यह संवेदनहीनता मरीजों के परिजनों के लिए भारी मुसीबत बन गई है।
अधिकारियों की ऐश, जनता परेशान:
ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान तीमारदारों ने तीखा आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य और डॉक्टर अपने वातानुकूलित कमरों में बैठकर मिनरल वाटर का आनंद ले रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, दूर-दराज से आए गरीब मरीज और उनके परिजन एक-एक घूंट ठंडे पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। अस्पताल प्रशासन इस गंभीर समस्या पर चुप्पी साधे हुए है।
जल्द सुधार की मांग: अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों ने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द ठंडे पानी की मशीनों को दुरुस्त कराया जाए। चिलचिलाती धूप और उमस के कारण पानी की कमी से मरीजों की हालत और बिगड़ने का डर बना हुआ है।
"सच की आवाज वेब न्यूज" मेडिकल कॉलेज प्रशासन से अपील करता है कि मानवीय आधार पर इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाए। हम जनता की आवाज को शासन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
"आम आदमी के हक की लड़ाई - सच की आवाज वेब न्यूज"
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments