ब्यूरो रिपोर्ट: रिज़वान अली, लखनऊ
लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत थाना मोहनलालगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने एक नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करते हुए उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 03.04.2026 को एक महिला ने सूचना दी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को अभियुक्त पवन उर्फ बन्टी द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना मोहनलालगंज में मु0अ0स0 127/26 धारा 87/137(2) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आज दिनांक 04.04.2026 को पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया और मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को किसान पथ अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस आयुक्त लखनऊ श्री अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देशन और डीसीपी दक्षिणी श्री अमित आनन्द के कुशल पर्यवेक्षण में इस सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल रहे:
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
#LucknowPolice #Mohanlalganj #CrimeControl #UPPolice #WomenSafety #ActionInLucknow #SachKiAwaz
0 Comments