ब्रेकिंग न्यूज़
रिपोर्टर: आनंद कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला मुख्यमंत्री आवास के ठीक सामने का है, जहां एक कार सवार ने तेज गति में स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।
सूत्रों के अनुसार, वाहन चालक नशे में धुत बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह की तत्परता से आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और कार समेत आरोपी युवक को चौकी ले गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिसे उपचार के लिए भेजा गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments