ब्यूरो रिपोर्ट शौकत गाज़ी लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगराजगंज में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दबंगों ने स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर गोली चला दी, हालांकि वह बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने खुलेआम दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया। स्कूल प्रिंसिपल ने मामले में रहीमाबाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार, फायरिंग करने वाला आरोपी उसी गांव का निवासी बताया जा रहा है और घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments