जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, मुख्य मार्गों और चौराहों पर पैदल गश्त व वाहन चेकिंग की।
अभियान के दौरान सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जा सके। इसके साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन तलाशी ली गई।
पुलिस ने वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म को हटवाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments