स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 28 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग के मा० मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना 28 एवं 29 अप्रैल 2026 को जनपद शाहजहाँपुर एवं हरदोई के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तथा गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को मंत्री श्री खन्ना दोपहर 12:00 बजे लखनऊ से स्टाफ कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 3:00 बजे शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। वे अतिथि गृह, गन्ना शोध परिषद, शाहजहाँपुर में स्थानीय कार्यक्रमों एवं भ्रमण में भाग लेंगे। इसके उपरांत उनका रात्रि विश्राम 06 दीवान जोगराज, शाहजहाँपुर में निर्धारित है।
दिनांक 29 अप्रैल 2026 (बुधवार) को प्रातः 8:30 बजे वे शाहजहाँपुर से स्टाफ कार द्वारा जलालाबाद कट (गंगा एक्सप्रेस-वे) मार्ग से प्रस्थान करेंगे और प्रातः 10:30 बजे मल्लावां कट, निकट चैनेज 351, गंगा एक्सप्रेस-वे, तहसील बिलग्राम, जनपद हरदोई पहुंचेंगे।
यहाँ वे प्रातः 11:15 बजे से दोपहर 12:55 बजे तक गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी हरदोई द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत मंत्री श्री खन्ना दोपहर 1:00 बजे स्टाफ कार द्वारा आगरा एक्सप्रेस-वे मार्ग से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 2:30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे।
