Breaking News

अग्नि सुरक्षा सप्ताह: शाहजहाँपुर में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, प्रतियोगिताओं का आयोजन

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

अग्निशमन एवं आपात सेवा, शाहजहाँपुर द्वारा “अग्नि सुरक्षा सप्ताह” के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ, जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिताओं एवं व्याख्यानों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता एवं जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए गए। इनका मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, सतर्कता एवं प्राथमिक सुरक्षा उपायों की जानकारी देना रहा। साथ ही आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित उपयोग एवं आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में विस्तार से बताया गया।

संजय सरस्वती विद्या मंदिर, रेती रोड में आयोजित प्रतियोगिता में आयुषमणि ने प्रथम, आर्यन मिश्रा ने द्वितीय एवं सिद्धि गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दून इंटरनेशनल स्कूल, रोजा में आयोजित प्रतियोगिताओं में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


इसके अतिरिक्त अग्निशमन केंद्र पुवायां से अग्निशमन द्वितीय अधिकारी आकाश सिंह द्वारा भी विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कराते हुए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं आमजन में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी प्रयास किया गया, जिससे भविष्य में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

0 Comments