शाहजहाँपुर में मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में सहअभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 14 फरवरी 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 63/26 धारा 64(2)(m)/89 बीएनएस व 4(2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में आरोप था कि नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया गया, उसे गर्भवती किया गया तथा गर्भपात कराया गया।
विवेचना के दौरान सहअभियुक्ता मेघा चौधरी पत्नी मोहित कुमार (उम्र करीब 27 वर्ष) निवासी मोहल्ला एमनजई जलालनगर, थाना सदर बाजार का नाम प्रकाश में आया, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 61(2)/351(3) बीएनएस की वृद्धि की गई।
दिनांक 12 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर महिला पुलिस टीम ने सहअभियुक्ता को उसके घर के बाहर से समय करीब 14:45 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ता:
पंजीकृत अभियोग:
गिरफ्तारी का स्थान व समय:
पुलिस टीम:
महिला उपनिरीक्षक साक्षी चौधरी के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल शारदा एवं कविता यादव द्वारा कार्रवाई की गई।
अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments