🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ 🚨
ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ के काकोरी कोतवाली क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। घूरघूरी तालाब चौकी अंतर्गत पलेहदा गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान राजेश गौतम (पुत्र गणेश प्रसाद), उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी ग्राम निजाम खेड़ा, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी का नाम पूनम गौतम है तथा उनके 12 वर्षीय पुत्र पंकज गौतम हैं।
घटना की सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
सच की आवाज वेब न्यूज़
जिला संवाददाता: कल्लू उर्फ रजनीश
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments