जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। लखनऊ के थाना माल क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए युवक के अपहरण, मारपीट और फिरौती मांगने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना माल प्रभारी नवाब अहमद के नेतृत्व में माल पुलिस व उत्तरी जोन की क्राइम टीम तथा सर्विलांस टीम को यह कामयाबी मिली। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। तीनों के खिलाफ पहले से मुकदमा पंजीकृत था।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने युवक को जबरन अगवा कर उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए फिरौती की मांग की थी।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी नवाब अहमद ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments