शाहजहांपुर, 07 अप्रैल। आगामी त्योहारों और महापुरुषों की जयंती को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा थाना सदर बाजार, कोतवाली और महिला थाना पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को अपने-अपने स्थान पर मुस्तैदी से तैनात रहने और विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनपद पुलिस द्वारा लगातार गश्त, निगरानी और चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, जिससे आमजन में विश्वास और सुरक्षा का माहौल बना रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments