Breaking News

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

आज दिनांक 25.04.2026 को पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा क्षेत्राधिकारी तिलहर के साथ जनपद में संचालित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर ड्यूटी चेकिंग की गई।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को परीक्षा की संवेदनशीलता एवं महत्ता से अवगत कराते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियों का जायजा लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी को अनुशासन, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समुचित प्रबंध किए गए हैं। जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क, सक्रिय एवं प्रतिबद्ध होकर परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी कर रही है, ताकि परीक्षा निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हो सके।

Post a Comment

0 Comments